मैनपुरी के किशनी में क्लीनिक चलाने वाला 27 वर्षीय अंकित शाक्य बहनोई को आत्महत्या का संदेश भेजकर लापता हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अंकित के पिता वेद सिंह शाक्य निवासी बड़ागांव, जसराना, फिरोजाबाद की तहरीर पर किशनी पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
पिता ने बताया कि अंकित शाक्य पृथ्वीपुर रोड पर किराए की दुकान में क्लीनिक चलाता है। वहीं एक कमरे में रहता है। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उसने अपने बहनोई सत्येंद्र निवासी नगला कुआं, कुर्रा के मोबाइल पर संदेश भेजा। सत्येंद्र ने सुबह मैसेज देखा। इसके बाद अंकित को फोन किया। फोन बंद मिला।