फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र पर शक: पत्नी के युवक से थे संबंध... उससे बात करती थी वो; इसलिए मैंने मार डाला, थाने में जाकर बोला पति

Wed, 30 Aug 2023 01:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नगला पदी में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने पत्नी की जान ले ली। पत्नी की हत्या के बाद पति अलीगढ़ भाग गया था। परिचित के समझाने पर आरोपी पति पुलिस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Husband kills wife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नगला पदी (न्यू आगरा) में अवैध संबंध के शक में चौकीदार शिशुपाल सिंह ने पत्नी दीपमाला (27) की गला दबाकर हत्या कर दी। वह किराये के मकान में रह रहा था। पत्नी के शव को छोड़कर कमरे में ताला लगाकर अपने घर अलीगढ़ चला गया। वहां परिचित को इस बारे में बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने उसे पुलिस को समर्पण करने के लिए कहा। इस पर वो मंगलवार दोपहर को थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। मूलरूप से अलीगढ़ के अटराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला शिशुपाल सिंह जगदीशपुरा क्षेत्र में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में चौकीदार है। 

मंगलवार दोपहर को वो थाना न्यू आगरा आया। पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। शव कमरे में पड़ा हुआ है। यह सुनकर पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसे ले जाकर कमरा खुलवाया। जहां से उसकी पत्नी का शव बरामद किया।
विज्ञापन


दीपमाला मॉल में करती थी नौकरी
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शिशुपाल की शादी वर्ष 2016 में नगला पदी निवासी दीपमाला से हुई थी। उनके 3 बच्चे हैं। दीपमाला एक मॉल में नौकरी करती थीं। 10 दिन पहले ही दोनों ने नगला पदी में अनिल चौधरी के मकान में कमरा किराये पर लिया था। बच्चे नानी के घर चले गए। 
 
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी शिशुपाल ने बताया कि उसे शक था कि पत्नी के मॉल के किसी युवक से संबंध हैं। सोमवार को उसे युवक से बात करते हुए देख लिया था। इस पर वो गुस्से में आ गया। आधी रात में सोते समय पत्नी का गला दबा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें