फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः झगड़े के बाद पत्नी की फावड़ा मारकर की हत्या, गांव में मची सनसनी

Wed, 19 Aug 2020 05:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

पति को गुस्से में देखकर बचने के लिए गुड्डी बाहर की ओर भागी। भागते समय वह घर के बाहर खड़ंजे पर गिर गईं। इधर, पीछे से आए रणवीर ने गुड्डी के सिर पर फावड़े से एक के बाद एक कई वार किए। इससे गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Crime - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में थाना घिरोर क्षेत्र के गांव दारापुर में बुधवार दोपहर घरेलू झगड़े के बाद आक्रोशित पति ने महिला की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर कई वार किए। सूचना पर एसपी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में महिला के बेटे ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना घिरोर क्षेत्र के गांव दारापुर निवासी किसान रणवीर सिंह की बुधवार दोपहर पत्नी गुड्डी देवी उर्फ मीना (50) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद गुस्साए रणवीर ने घर में रखा फावड़ा उठा लिया। पति को गुस्से में देखकर बचने के लिए गुड्डी बाहर की ओर भागी। भागते समय वह घर के बाहर खड़ंजे पर गिर गईं।

इधर, पीछे से आए रणवीर ने गुड्डी के सिर पर फावड़े से एक के बाद एक कई वार किए। इससे गुड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर बरामदे में सो रहा रणवीर के बेटे हरिश्चंद्र ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरशराबे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रणवीर को फावड़े के साथ गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी पर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी मधुवन कुमार ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में बेटे हरिश्चंद्र ने पिता रणवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दंपती के बीच किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद आक्रोशित रणवीर ने गुड्डी देवी की फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अजय कुमार पांडेय, एसपी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें