फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौहर निकला शैतान, भाई बना भेड़िया: पति ने घर से निकाला, मायके पहुंची तो मिली गैर मर्दों को परोसने की धमकी

Sat, 20 May 2023 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मायके में रह रही विवाहिता ने भाई और भाभी पर वैश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने की कोशिश की गई। उसके पेट में लातें मारी गईं, जिससे अंदरूनी चोट आईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने भाई और भाभी पर वैश्यावृत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए दोनों ने मिलकर पेट में लात-घूसों से प्रहार किए। इसकी वजह से अंदरूनी चोटें भी आईं हैं।

यहां का है मामला 

कोतवाली नगर में महिला ने शुक्रवार को अपने भाई फैजल, भाभी इस्माइला बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि उसकी शादी मिरहची थाना क्षेत्र में हुई। पति ने मार-पीटकर 30 अप्रैल 2023 को घर से निकाल दिया। इसके बाद से पिता के घर में रह रही है। आरोप है कि पेट में पति का बच्चा पल रहा है। भाई और भाभी गैर मर्दों को परोसने का दबाव बनाते आ रहे हैं और वैश्यावृत्ति करवाने की धमकियां देते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश की एक भी बूंद नहीं होगी बर्बाद: मुगलों की प्राचीन जल प्रणाली के आगे आज की इंजीनियरिंग भी फेल

 लात-घूसों और बेल्टों से की पिटाई

ऐसा नहीं करने पर भाई और भाभी ने 18 मई की सुबह करीब 9 बजे लात-घूसों और बेल्टों से पिटाई की। गर्भ में पल रहे बच्चे को गिराने के लिए पेट पर लात-घूंसे भी मारे। इसकी वजह से अंदरूनी और शरीर के बाहर चोटें आईं हैं। धमकी दी गई है कि अगर वैश्यावृत्ति नहीं करेगी तो किसी गैर मर्द को बेच दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - मौसेरा भाई बना हैवान: बहला फुसलाकर ले गया नोएडा, दुष्कर्म किया; कोर्ट ने सुनाई ये सजा
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

विवाहिता ने अपने साथ अप्रिय घटना की भी आशंका जताई है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने अपने भाई और भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और युवती को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मस्थान केस: औरंगजेब ने मंदिर तोड़ने के लिए बनाई थी विशेष फौज, इस किताब में दर्ज जानें पूरी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें