फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नपुंसक है पति...सास बोली- जेठ से पैदा करना होगा बच्चा, एमएनसी में CA है पत्नी; आपबीती सुनाते रो पड़ी वो

Sat, 20 Dec 2025 11:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मल्टीनेशनल कंपनी में चार्टेड एकाउंटेंट युवती की शादी एक वर्ष पूर्व इंजीनियर के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी की पहली रात ही पति के बारे में जानकारी हो गई थी। पीड़िता ने बताया कि सास बच्चे के लिए जेठ से संबंध बनाने की जिद कर रही है। 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी की चार्टर्ड एकाउंटेंट ने अपने इंजीनियर पति पर नपुंसक होने की जानकारी छिपाकर शादी करने और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर थाना शाहगंज में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

पीड़िता के अनुसार उसका विवाह 10 मई 2024 को गुरुग्राम निवासी इंजीनियर से हुआ था। पहली ही रात उसे पति के नपुंसक होने की जानकारी मिली। सास ने कहा कि वह इलाज से ठीक हो जाएगा, लेकिन सच्चाई उसके पति, सास-ससुर और जेठ को पता थी।

आरोप है कि कुछ माह बाद संतान के नाम पर सास ने पीड़िता पर जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई।
 

नवंबर 2025 में पति के अमेरिका जाने के दौरान जेठ ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत करने पर उसे धमकाया और 29 नवंबर को बेरहमी से पिटाई की गई।
विज्ञापन

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें