फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: 'नपुंसक है पति', सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में पहुंची थाने, हुआ ये फैसला

Sat, 04 Mar 2023 01:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सुहागरात थी, घर के सभी सदस्य सो रहे थे। उसी दौरान नई दुल्हन के शोर ने सभी को परेशान कर दिया। उसने मायके वालों को भी बुला लिया, जिसके बाद मामला थाने में पहुंचा। 
विज्ञापन
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद सुहागरात पर दुल्हन को दूल्हे की हकीकत का पता चला, तो उसने शोर मचा दिया। वह रात में ही थाने पहुंच गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। इसके बाद पंचायत हुई। अंत में जब दुल्हन नहीं मानी तो मायके वाले उसे अपने साथ ले गए।

यहां का है मामला

किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक दुल्हन के अरमान सुहागरात के दिन ही टूट गए। नवविवाहिता ने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया और बताया कि पति नपुंसक है। मामला थाना किशनी पहुंचा और वहां शनिवार सुबह तक पंचायत हुई। आखिरकार विवाहिता अपने मायके वालों के साथ चली गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: नातिन की शादी के लिए बैंक से निकाला कैश, 500-500 की गड्डी में निकले चूरन वाले नोट

 

दो मार्च को हुई थी शादी

युवक की शादी दो मार्च को इटावा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती  के साथ हुई थी। शुक्रवार को पत्नी को विदा कराकर घर आया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। नई बहू के घर में आने से सभी लोग खुश थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात को दुल्हन कमरे में दूध का गिलास लेकर गई, तो कुछ देर बाद ही परिजनों के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें - पुलिस का दे दना दन वीडियो वायरल: वृंदावन में परिक्रमा कर रहे दो श्रद्धालुओं को पीटा, एक हुआ बेहोश तो उड़े होश

 

विज्ञापन

थाने पहुंचा मामला 

नवविवाहिता शोर मचाने लगी और उसने तुरंत ही अपने मायके वालों को फोन कर दिया। मायके वालों के आने के बाद विवाहिता ने उन्हें बताया कि पति नपुंसक है। इसके बाद मामला थाने पहुंचा और पंचायत शुरू हुई। शनिवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच हुई पंचायत में कोई हल ना निकल सका इसके बाद विवाहिता अपने पिता और परिजनों के साथ मायके चली गई। थाना क्षेत्र में सुहागरात के दिन हुई उक्त घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - हवाई जहाज की तरह उड़ेगा इंसान: डेमो देख दंग रह गए लोग, एक और ट्वीट, खरीदे जाएंगे 48 फ्लाइंग सूट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें