शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व देवर दहेज में कार और एक लाख रुपये मांग रहे थे। गर्भवती होने पर भी खाना नहीं देते थे। जन्म के बाद 20 दिन में ही बेटे की माैत हो गई।
आगरा के सिकंदरा थाने में महिला ने पति और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया गया। पति ने उनके आपत्तिजनक फोटो रिश्तेदारों को भेजकर वायरल कर दिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उनका विवाह फरह, मथुरा निवासी युवक से 16 फरवरी, 2023 को हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर व देवर दहेज में कार और एक लाख रुपये मांग रहे थे। गर्भवती होने पर भी खाना नहीं देते थे। 19 अगस्त, 2024 को बेटा पैदा हुआ लेकिन इलाज के अभाव में 20 दिन में बेटे की मौत हो गई।
पति ने नहाते समय बनाए उनके फोटो और वीडियो दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वायरल कर दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।