फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा निकाह करने के लिए 70 साल की उम्र में दिया तीन तलाक, पत्नी को घर से निकाला

Tue, 16 Oct 2018 09:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। इस बार 70 साल के पति ने 55 साल की पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। आरोपी ने जो वजह बताई है, वो भी हैरान करने वाली है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला की शादी 45 साल पहले हुई थी। पति रेलवे में कर्मचारी थे। सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब उनकी उम्र लगभग 70 साल है। महिला 55 साल की है। उनके तीन बेटे और एक बेटी हैं। सभी की शादी हो चुकी है। 

पीड़िता का कहना है कि 30 साल से उसके पति के संबंध एक महिला से चल रहे हैं। वो अक्सर महिला के घर जाकर रहते हैं। आरोप है कि 11 अक्तूबर को पति घर आए। उन्होंने आते ही गालीगलौज और अभद्रता की। इसके बाद तीन तलाक बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा निकाह करना चाहता है पति

घर में रखने से इंकार कर दिया। बेटा और बेटी ने पिता को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इतना ही नहीं महिला को घर से निकाल दिया गया। महिला का कहना है कि पति अब दूसरा निकाह करना चाहते हैं। 

पीड़िता ने थाना सदर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। वहीं आरोपी पति ने कहा कि पत्नी ने पुलिस से शिकायत की इसलिए उसने तलाक दिया है।

पहले भी आए तीन तलाक के मामले 

बता दें कि शहर में तीन तलाक के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। अप्रैल 2017 में जैतपुर की महिला ने शिकायत की थी। शादी के सात साल बाद पति ने बाइक की मांग की। उसे घर से निकाल दिया। 

मलपुरा की महिला से फैमिली कोर्ट के बाहर पति ने तीन तलाक बोल दिया था। मामले में एसएसपी से शिकायत की गई थी। एसएसपी ने जांच के आदेश किए थे। अप्रैल 2017 में ही एत्माद्दौला क्षेत्र निवासी महिला से पति ने शादी के 20 साल बाद तलाक बोल दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें