पति ने पत्नी को बिना तलाक दिए और उसे बिना बताए किसी और से दूसरी शादी कर ली। परामर्श केंद्र में जब पत्नी को पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है तो वह केंद्र पर रोने लगी और कहने लगी कि अब उसका क्या होगा।
पीड़िता का मामला पिछले चार महीने से परामर्श केंद्र में चल रहा है। दोनों लगातार काउंसलिंग के लिए आ रहे थे दोनों की चार बार काउंसलिग हो गई, लेकिन किसी को पता नहीं चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली है।
रविवार को जब काउंसलर ने सख्ती के साथ पति से कहा कि वह पत्नी को घर क्यों नहीं ले जाना चाह रहा तब पति ने बताया उसने किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली है।