फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह के डेढ़ घंटे बाद ही पति बोला- तलाक...तलाक...तलाक, चौंकाने वाली है वजह

Sat, 17 Aug 2019 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • निकाह के बाद दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, परिवार ने किया इंकार 
  • पीड़ित लड़की पक्ष ने थाना हरीपर्वत में दर्ज कराया मुकदमा, जांच शुरू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत की बराबर वाली गली में गुरुवार रात निकाह पढ़े जाने के डेढ़ घंटे बाद ही तलाक हो गया। 12 बजे दुल्हन ने कुबूल कुबूल कुबूल कहा। आरोप है विदाई होने से पहले ही 1:30 बजे शौहर ने तलाक तलाक तलाक बोल दिया। 
विज्ञापन


दूल्हा दहेज में कार मांग रहा था। लड़की पक्ष ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इस पर दूल्हे ने तीन तलाक दे दिया। दुल्हन की मां ने दूल्हा समेत चार के खिलाफ तीन तलाक का केस दर्ज करा दिया है। दूल्हा पक्ष पर पथराव का भी आरोप है।

दूल्हा नदीम उर्फ पप्पन (28) पुत्र कालू, धौलपुर के बड़ा पीर का रहने वाला है। उसका निकाह हरीपर्वत के स्वर्गीय नूरी की बेटी रुबीना (25) से हुआ। निकाह की रस्में चल रही थीं। सलामी (टीका) की रस्म के बाद विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज में मांगी थी कार

रुबीना का मां वरीसा बेगम का कहना है कि पप्पन ने कहा कि उसे कार चाहिए। हमने साफ इनकार कर दिया। इसी पर पप्पन ने रुबीना को तीन बार तलाक बोलकर सारे रिश्ते खत्म हो जाने की बात कही। हमारी तरफ से इसका विरोध किया गया तो पप्पन के भाई परवेज, भाभी रानी, बेबी ने पहले मारपीट और फिर पथराव किया।

वरीसा ने बताया कि वे लोग पहले थाना गए, पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो डीएम एनजी रवि कुमार से मिले। उन्होंने एसएसपी बबलू कुमार के पास भेजा। एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। तब जाकर एफआईआर हुई। हरीपर्वत थाना के इंस्पेक्टर का कहना है कि  केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

वरीसा बेगम ने बताया कि रात 12 बजे तक सब ठीक था। पप्पन ने कहा था कि उसकी शुक्रवार को उसकी बहन का निकाह होना है, इसलिए रुबीना को जल्दी विदा कर देना। हमे क्या मालूम था कि वह थोड़ी देर सारे रिश्ते एक पल में तोड़ लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें