आगरा में विवाहिता ने अप्राकृतिक कृत्य, दहेज उत्पीड़न व अन्य आरोप लगाकर अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। एसीजेएम-1 ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि 1 मार्च 2021 को धौलपुर के बाड़ी निवासी मोहम्मद सलमान के साथ निकाह हुआ था। पति व अन्य ससुरालीजन दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। पति मोहम्मद सलमान, ससुर अब्दुल सलाम, सास नगीना, जेठानी फरीदा और जेठ मोहम्मद नईम 11 लाख रुपये मांग रहे थे। 29 मई 2024 को उनके कमरे में जेठ आ गया। दुष्कर्म की कोशिश की। पति भी जबरन अप्राकृतिक कृत्य करता था। विरोध पर 1 जून 2024 को मारपीट कर ससुरालीजन ने घर से निकाल दिया।
पुलिस ने नहीं की सुनवाई
पीड़िता ने बताया कि वो मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अदालत ने पीड़िता के दर्द को गंभीरता से लिया है। एसीजेएम-1 ने पति व अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थानाध्यक्ष जगदीशपुरा को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।