आगरा में तीन तलाक का मामला आया सामने
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के आगरा में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। पीड़िता दो मासूम बच्चियों के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस ने परिवार का मामला बताकर लौटा दिया। परेशान पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है। कमिश्नर ने ससुरालियों पर केस दर्ज करने आदेश दिए हैं।
दो बेटियों की मां है पीड़िता
मामला खंदौली थाना क्षेत्र के नाई की सराय का है। यहां की निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह चार दिसंबर 2018 को टेढ़ी बगिया क्षेत्र के इस्लाम नगर में हुआ था। पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न किया जाने लगा। इस दौरान दो बेटियों का जन्म हुआ।
कागज थमाया, बोला तलाक दे दिया
बताया कि पति ने 22 मार्च 2023 को एक कागज हाथ में देकर बोला कि यहां से निकलो तुम्हें तलाक दे दिया है। 28 मार्च को वह अपने माता पिता के साथ ससुराल पहुंची तो मारपीट कर भगा दिया गया। धोखाधड़ी कर तीन तलाक दिया गया है। ट्रांस यमुना पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। अब पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।