फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी को चाकू मारकर घायल करने के दोषी पति को चार साल कारावास

Mon, 30 Mar 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पत्नी की हत्या का प्रयास सहित अन्य आरोप फंसे ताजगंज क्षेत्र के हरजूपुरा निवासी पति अशोक कुमार को पति को अदालत ने दोषी पाया। अपर जिला जज सत्यजीत पाठक ने चार साल कारावास के साथ 12500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


थाना ताजगंज में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रामबाबू ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनकी बहन पूजा की शादी 10 साल पहले आरोपी अशोक के साथ हुई थी। बहन के तीन बच्चे हैं। आरोपी अपने बच्चों का भी पालन-पोषण ठीक से नहीं करता था। विरोध पर बहन के साथ मारपीट करता था। डर से बहन लच्छीपुरा स्थित मकान में किराये पर कमरा लेकर बच्चों के साथ अकेले रहने लगी। 9 अगस्त 2024 बहन काम से लौटकर कमरे पर आ रही थी। मंदिर के पास रास्ते में आरोपी अशोक ने बहन को रोक लिया। गाली गलौज कर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला बोल दिया। गंभीर हालत में पुलिस ने बहन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। विवेचक ने विवेचना कर 2 नवंबर 2024 को आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया था। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में आठ गवाह पेश किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें