फिरोजाबाद में थाना उत्तर के बघेल कालोनी निवासी युवक ने ससुरालीजनों की पिटाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पत्नी और उसके ससुरालीजनों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
बघेल कालोनी निवासी रामू गोला (28) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा था। मृतक के पिता धनपाल ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी कि रविवार को मेरा पुत्र रामू गोला रसीदपुर कनैटा स्थित ससुराल में पत्नी लक्ष्मीदेवी को बुलाने गया था।
ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की। वह नाराज होकर घर वापस आ गया था। मारपीट और धमकी से परेशान होकर उसने घर पर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ससुराल पक्ष के सभी नाम लिखे हैं। इनमें राजू, रामकिशोर, मांगेलाल, मां धन्नो देवी तथा मृतक की पत्नी धन्नो देवी शामिल हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर रवींद्र दुबे ने कहा कि पिता की तहरीर के आधार पर पत्नी सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है।