दिल्ली में पति के फंदा लगाकर जान दे देने का पता चलने पर बाह में पत्नी ने थाने के सामने केमिकल पीकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
सिविल लाइंस इटावा के हरदासपुरा की मधु की शादी 6 साल पहले पिनाहट के गंगाराम पुरा के मनोज के साथ हुई थी। दो बेटे हैं। बाह थाने के सामने केमिकल पीकर जान देने की कोशिश करने वाली मधु को बाह पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
मधु ने पुलिस को बताया कि पति मनोज दिल्ली में टैक्सी चलाने और अगरबत्ती बेचने का काम करते थे। बुधवार को मनोज से उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह दिल्ली से मायके के लिए निकल आई थी। बाह पहुंची थी, तभी सूचना मिली कि गुस्से में मनोज ने फंदे से लटककर जान दे दी है। इस पर उसने भी जान देने के लिए केमिकल पी लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपचार के बाद मधु ठीक हैं। उन्हें परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।