कानपुर में तैनात सिपाही ने शाहगंज क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर रह रही सिपाही पत्नी को एक दरोगा के साथ पकड़ लिया। इसके बाद सिपाही पति ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पति-पत्नी और दरोगा को थाने पर ले आई।
मैनपुरी निवासी 2015 बैच का सिपाही कानपुर में एक अधिकारी के कार्यालय में तैनात है। सिपाही का कहना है कि चार महीने पहले उसकी शादी आगरा में तैनात महिला सिपाही से हुई थी। आरोप है कि 20 दिन बाद पत्नी घर आ गई। तब से ससुराल लौटकर नहीं गई। उसने पहले उसका नंबर ब्लाक किया, बाद में अपना मोबाइल नंबर ही बदल लिया।
कुछ दिन पहले सिपाही को पता चला कि पत्नी पूर्व में औरैया में तैनात थी। यहां के एक दरोगा से उसके संबंध हो गए। दरोगा पूर्व में विशेष टीम का प्रभारी था। अब मेरठ जोन में तैनात है।