फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब पीने से रोका तो पति ने कर दी पिटाई

Fri, 30 Aug 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से रोका तो पति ने कर दी पिटाई
विज्ञापन

भोगांव। गांव निहालपुर निवासी रूबी का पति शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर गाली गलौज और मारता पीटता है। पीड़िता ने परेशान होकर अब थाने में शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की रात पति शराब के नशे में धुत होकर आया। उसने समझाते हुए हुए शराब न पीने की बात कही तो आग बबूला हो गया और पीटना शुरू कर दिया। बचाने आई पुत्रियों को भी पीटा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो भाग गया। एक अन्य शिकायत भैंसरौली निवासी आरती ने दी है। पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह वह घर के बाहर चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थीं। तभी रंजिश के चलते गांव के ही आरोपी दंपती ने आकर गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब परिजन बचाने के लिए आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें