फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फोन चलाने पर पति-पत्नी में हुई कहासुनी, चलने लगे लाठी-डंडे; मामला पहुंचा थाने

Mon, 10 Jun 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में फोन चलाने पर पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। कुछ ही समय में लाठी-डंडे चलने लगे। मामला थाने पहुंचा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फोन चलाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। पति ने पत्नी को इतना पीटा कि वह घायल हो गई। पीड़िता भागते हुए थाने पहुंची। उसने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


मामला निबोहरा थाना क्षेत्र के चमरौली गांव का है। यहां के निवासी रिंकू ने रात में फोन चलाने पर पत्नी को बुरी तरह पीटा। पहले गाली-गलौज किया, फिर पीट दिया। इससे वह घायल हो गई। पत्नी ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर शिकायत की है।

पीड़िता रागिनी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार की रात को वह घर पर फोन चला रही थी। इस पर पति ने मना किया। इसी बात को लेकर गाली-गलौज की। विरोध किया तो पति ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें