पत्नी के साथ युवक को घूमते देख पति का खून खौल उठा। विरोध करने पर आरोपी ने पति के सिर में हेलमेट मारकर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पति की शिकायत के बाद केस दर्ज किया है।
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ घूमते देखा तो भड़क गया। वह पत्नी को साथ ले जाने लगा। इस पर पति और पत्नी के साथ घूम रहे युवक में मारपीट हो गई। युवक ने पति के सिर में हेलमेट मारकर घायल कर दिया। पीड़ित पति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ग्वालियर रोड सेवला जाट निवासी सनी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी वुमेन प्लाजा में नौकरी करती है। वह नौकरी पर गई हुई थी। पति बच्चे को दवा दिलवाने प्रतापपुरा चौराहा पर गया था। वहां उसने अपनी पत्नी को मलपुरा के रोहता निवासी आशीष कटारा के साथ देखा। सनी अपनी पत्नी को साथ ले जाने लगा। इसका आशीष कटारा विरोध करने लगा। उसने सनी को गाली गलौज देना शुरू कर दिया। उसके सिर में हेलमेट मार दिया।