फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिना जीरे के दाल में तड़का...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, दाैड़ता हुआ पुलिस के पास पहुंचा पति; टूटने से बचा घर

Sun, 02 Mar 2025 10:16 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

घर में जीरा खत्म हो गया। पत्नी ने कई बार पति से लाने के लिए कहा। पति ने अनसुना कर दिया। इससे शुरू हुआ पति-पत्नी के बीच झगड़ा थाने तक पहुंच गया। मामले में पुलिस को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन
जीरा - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में घर में जीरा खत्म होने के बाद भी पति के न लाने पर दंपती में विवाद हो गया। बिना जीरे के दाल में तड़का लगाना पत्नी को नहीं भाता था। पति के पिटाई करने पर पति मायके गई और पुलिस से शिकायत कर दी। शनिवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो काउंसलर ने समझौता कराया।
विज्ञापन


 

दंपती की दो साल पहले शादी हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों की एक बेटी है। पत्नी गांव की रहने वाली है। उसे सब्जी, दाल में घी और जीरे का तड़का लगाकर खाना पसंद है। कुछ दिन पहले घर पर जीरा खत्म हो गया। 

 

पति ने दाल बनाने के लिए बोला। उसने पति की खुशी के लिए एक बार बिना जीरा के दाल में तड़का लगा दिया। बाद में पति से जीरा लाने के लिए बोल दिया। मगर पति कई दिनों तक जीरा खरीदकर नहीं लाया। इसके बाद भी फिर से बिना जीरा के दाल में तड़का लगाने के बोला तो पत्नी ने खाना बनाना बंद कर दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हुआ तो पति ने पत्नी की पिटाई लगा दी। वह एक महीने पहले नाराज होकर मायके आ गई। 

 
विज्ञापन

पति लेने नहीं आया तो थाने में शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति ने अपनी गलती मान ली। दोनों में समझौता हो गया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि शनिवार को 35 जोड़ों को बुलाया गया था। 19 जोड़ो में सुलह हो गई। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें