फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति और देवर ने महिला पर चाकुओं से किया हमला

Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा स्थित मायके में रह रही एक महिला पर रविवार की देर शाम पति और देवर ने चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।थाना क्षेत्र में भुर्जी वाली गली निवासी रागिनी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के रामबाग सीएमओ कंपाउंड के सामने निवास कर रहे दीपांशू गुप्ता के साथ हुई है। पति पत्नी के बीच विवाद के चलते रागिनी अभी मायके में रह रही है। रविवार की शाम दीपांशू अपने भाई कन्हैया गुप्ता उर्फ अमन के साथ घर पर आया। दोनों भाइयों ने घर में आते ही बहन पर चाकुओं से हमला कर दिए। आरोपियों ने बहन पर चाकू के कई वार किए। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाई वहां से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रागिनी के भाई सचिन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व देवर के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें