फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो हद हो गई: पार्किंग शुल्क मांगने पर कार चालक को आया गुस्सा,  ढकेल को टक्कर मार उड़ाया; दो बालिकाएं घायल

Thu, 25 Jan 2024 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पार्किंग शुल्क मांगने पर कार चालक ने जमकर दबंगई दिखाई। कार से ढकेल को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आने से दो बालिकाएं घायल हो गईं। 
 
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल, मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिला महिला अस्पताल के सामने बुधवार सुबह पार्किंग शुल्क को लेकर एक कार चालक का विवाद हो गया। गुस्साए कार चालक ने एक ढकेल में टक्कर मार दी, जिसके पास खड़ीं दो बालिकाएं घायल हो गईं। वहीं, पांच बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस के पहुंचने पर मामले का निपटारा समझौते के रूप में हुआ।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब दस बजे की है। जिला महिला अस्पताल के बाहर कुछ युवक ढकेल लगा रहे थे। यही पर नगर निगम की पार्किंग भी है, एक युवक कार लेकर वहां पहुंचा। पार्किंग में कार खड़ी करने पर उससे पैसे मांगे गए। इसी बात पर कार सवार नाराज हो गया। उसने तेज रफ्तार में कार लाकर ढकेल में टक्कर मारी। ढकेल पलट गई और पांच बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। कार चालक यही नहीं रुका, उसने कार को फिर से पीछे करते हुए ढकेल में टक्कर मारी। इससे ढकेल के पास खड़ीं दो बालिकाएं चोटिल हो गईं।

ढकेल में रखा सामान फैल गया। इसके बाद कार सवार भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। उसे खरी खोटी सुनाते हुए पीट भी दिया। इधर, पुलिस भी आ गई। अस्पताल चौकी पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर बाद पार्किंग संचालक व कार चालक में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें