-शहर के मोहल्ला भरतवाल में बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी शोभा।
- फोटो : -शहर के मोहल्ला भरतवाल में बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी शोभा।
पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, दरवाजे पर बैठी महिला
- हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस, समझाने का कर रही प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मोहल्ला भरतवाल की रहने वाली एक महिला को ससुरालीजन ने घर से बाहर निकाल दिया। महिला शनिवार शाम से दरवाजे पर ही बच्चे के साथ बैठ गई। रविवार को हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्ष के बीच बातचीत कर समझौता का प्रयास कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल की रहने वाली शोभादेवी अपने बच्चे के साथ रविवार की सुबह दरवाजे के बाहर बैठी नजर आईं। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शोभा के मायके से पिता और भाई भी वहां आ गए। लेकिन ससुरालीजन ने दरवाजा नहीं खोला।
पीड़िता के पिता और भाई ने आरोप लगाया कि युवक दूसरी शादी कर चुका है। पुत्री को खाना पीना भी नहीं दे रहे हैं। उनकी बेटी को घर से निकाल दिया गया है। रात को दरवाजे पर बैठी बेटी पर पानी फेंका गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला से जानकारी जुटाई। पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।