फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आत्मा के रंग में जीवन रंगने पर ही वासनाओं का होगा होलिका दहन

Sun, 24 Mar 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कबीर आश्रम पर महंत अमर साहेब ने रविवार को प्रवचन दिए। महंत ने कहाकि यदि आत्मा के रंग में मानव का जीवन और व्यवहार रंग जाए तो निश्चित ही इच्छाओं, वासनाओं और तृष्णाओं रूपी होलिका का दहन हो जाएगा। महंत ने कहा कि मन के स्वार्थ की चार दीवारों से निकलकर आत्मा के रंग में हृदय को रंगने से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। आत्मीयता के रंग में जब सभी के दिल रंग जाएंगे तो जीवन में चंदन की खुशबू और आनंद आ जाएगा। महंत ने कहा कि जब हमारा जीवन और व्यवहार आत्मा के रंग में रंग जाएगा तो निश्चित ही इच्छाओं, तृष्णाओं और वासनाओं की होलिका का दहन हो जाएगा। तभी हमारी आत्मा की आलाहदिनी प्रहलादी शक्ति जीवन में बची रहेगी। कबीर आश्रम पर मौजूद भक्तों ने गुरु की महिमा में भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। आचार्य ने कहा कि सभी मेल मिलाप के साथ होली का उत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें