फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भूख से परेशान युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ा

Sun, 26 Apr 2020 04:12 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एमजी रोड के रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर शनिवार रात को एक युवक ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। युवक का शोर सुनकर पुलिस पहुंच गई। उसे उतारने की कोशिश करने लगी। 

विज्ञापन


मगर, युवक ने भूख से परेशान होने की बात कही। इस पर उसे खाना खिलाया गया। इस दौरान दमकल, टोरंट की क्रेन सहित हाइड्रा तक मंगवा ली। गई। युवक ने डेढ़ घंटे तक पुलिस से मशक्कत कराई।  

युवक ने अपना नाम वीरेंद्र बताया। कहा कि वह रायबरेली का रहने वाला है। मालगाड़ी से आगरा तक आया है। उससे उतरने के बाद भटक रहा था। एक जगह पर खाना मांगने गया, लेकिन भगा दिया गया। भूख लग रही है। कोई सुनने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


रात तकरीबन दस बजे वह रावली स्थित एसबीआई तिराहे पर ट्रैफिक लाइट के खंभे पर चढ़ गया। यह देखकर पुलिस कर्मी आ गए। उसे समझाने की कोशिश करने लगे। 

मगर, युवक तरह-तरह की बात करने लगा। कभी कहा कि उसकी चार बहन हैं। कोई देखभाल करने वाला नहीं है। कभी शाहीन बाग का भी नाम लेने लगा। पुलिस ने दमकल को बुला लिया। 

मगर, वह उतरने के लिए राजी नहीं हुआ। कूदने की धमकी देने लगा। इस पर थाने की फोर्स आ गई। रात तकरीबन 11 बजे उसने खाना मांगा। इस पर उसे खाने का पैकेट लाकर दिया। उसने खंभे पर बैठकर ही खाना खाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें