फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर आया तूफान, सैकड़ों बेजुबानों की ली जान, डराती हैं ये तस्वीरें

Thu, 03 May 2018 10:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बेजुबान परिंदों की मौत - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि लोग सहम गए हैं। तूफान की मार से इंसानों के साथ-साथ बेजुबान परिंदे भी बच नहीं सके। सैकड़ों पक्षी असमय काल के गाल में समा गए।  बुधवार देर शाम को तूफान ने कुछ ही पलों में तबाही मचा दी। तूफान के बाद लोगों की रात खुली आंखों से गुजरी। गुरुवार सुबह जब लोग घरों से निकले तो तबाही का मंजर देख उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन

जमीन पर पड़े मृत तोते

2 of 5
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद तहसील में तूफान से सैकड़ों परिदों की मौत हो गई। जहां तहां मृत परिंदे पड़े देख कर लोगों की रूह कांप गई। तोतों की मौत हुई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे वन्यकर्मी मृत पक्षियों को लेकर गए।
विज्ञापन

तूफान से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

3 of 5
मोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। लोग अपने घरों में बंद हो गए थे। लेकिन ये नादान परिदें जाते तो कहां जाते हैं। सुबह लोग अपने घरों से निकले तो देखा राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित सैकड़ों तोते मरे पड़े थे।

भैंस के बच्चे की मौत

4 of 5
भैंस के बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
आंधी और बारिश के कारण कई मकान भी धराशायी हो गए। हजारों पेड़ उखड़ कर गिर पड़े। जिसके नीचे दबकर कई मवेशी भी मर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तूफान से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

5 of 5
मोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
132 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आया तूफान तो चला गया लेकिन अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गया। जो कभी नहीं भरने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें