फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाले के पानी से सैकड़ों बीघा फसल डूबी

Wed, 04 Feb 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बिलईपुरा गांव में नाले के ओवरफ्लो से जलमग्न खेतों को दिखाते किसान, मौके पर पहुंचकर स्थिति का जा
विज्ञापन
फतेहाबाद। ब्लॉक फतेहाबाद की ग्राम पंचायत चमरौली और बिलईपुरा गांव में नाले का पानी भर जाने से दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। खेतों में पानी भरने से खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं। मुआवजा नहीं मिलने पर किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। रामनिवास रघुवंशी को किसानों ने बताया कि सीवर लाइन के पानी से नाला ओवर फ्लो हो गया है। नाले का गंदा पानी आलू और गेहूं के खेतों में भर गया है। रामनिवास रघुवंशी ने बताया तहसीलदार फतेहाबाद बुधवार तक समस्या समाधान का आश्वासन दिया है। पीड़ित किसानों को फसल का मुआवजा नहीं मिलने पर संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में गांव में आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें