फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से अष्टधातु की सैकड़ों साल पुरानी मूर्तियां चोरी 

Thu, 26 Sep 2019 12:48 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : a
विज्ञापन
गोवर्धन के गांव पाडल के शेष जी मंदिर से दो अष्टधातु सहित कुल सात ठाकुर जी की मूर्तियां चोरी हो गई हैं। घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के छाता रोड पर स्थित गांव पाडल की है। जहां से बुधवार रात को यह मूर्तियां चोरी हो गई। 
विज्ञापन


पुजारी मंगलदास रोजाना की तरह ठाकुर जी को शयन कराकर सो गए। जब वह सुबह उठे तो मंदिर के दरवाजे खुले थे और सिंहासन से मूर्तियां गायब थीं। ग्रामीण करुणानिधि कौशिक ने बताया कि शेष जी भगवान और राधाकृष्ण के युगल स्वरूप की मूर्ति अष्टधातु की बेशकीमती और सैंकड़ों साल पुरानी हैं। उन्होंने बताया कि चोर दो अष्टधातु सहित पांच अन्य मूर्तियां भी ले गए।

वहीं ठाकुर जी के मंदिर में मूर्ति चोरी पर ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और ग्रामीण महिलाओं ने भजन ध्यान शुरू कर दिया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें