फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आजाद माचिस पर छपे स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र को सड़कों पर पैरों तले कुचले जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आजाद माचिस की कंपनी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद का अपमान किया जा रहा है। आजाद माचिस का उपयोग करने के बाद लोग खाली माचिस को सड़क पर फेंक देते हैं। इसे लोग जाने-अनजाने में अपने पैरों तले रौंदते हैं। माचिस की पहचान के लिए दूसरे चित्र बनाए जा सकते हैं।
शहीद का चित्र छापने से उसके होने वाले अपमान के लिए कंपनी के कर्मचारी दोषी हैं। ग्रामीणों ने माचिस से आजाद का चित्र हटाने के सहित कंपनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। आरबी सिंह चौहान, अशोक यादव उर्फ बिल्लू, महेंद्र पाल शाक्य, नीटू यादव, विनोद दिवाकर, रामवीर सिंह, जगरूप बेड़िया, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें