फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नई विजय नगर कॉलोनी में विशाल हिंदू सम्मेलन 25 को

Wed, 21 Jan 2026 03:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विजय नगर में विशाल हिन्दू सम्मेलन का पोस्टर विमोचन करते सम्मेलन समिति के पदाधिकारी -स्रोत - संव
विज्ञापन
आगरा। नई विजय नगर कॉलोनी में 25 जनवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियों के संबंध में मंगलवार को विजय नगर कॉलोनी हिंदू सम्मेलन समिति ने बैठक की। सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया। समिति के उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि कॉलोनी में राधा-कृष्ण मंदिर के पास सम्मेलन होगा। समिति के पदाधिकारी नई विजय नगर कॉलोनी, पुराना विजय नगर, रिंग रोड, सुल्तानगंज, मोती लाल नेहरू रोड, नगला धनी, लंगडे की चौकी व अन्य आसपास की कॉलोनियों में प्रभात रैली व घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। सम्मेलन में मुख्य रूप से श्रीधाम वृंदावन से रसराज दास महाराज, ब्रह्मकुमारी राज दीदी, बिहाराधीश से भंते धम्म बोधी थैरो, संत बाबा प्रीतम सिंह मौजूद रहेंगे। इस दौरान नरेश चुग, छोटे लाल बंसल, उपमा गुप्ता, सत्यवती गुप्ता, विपिन कुमार, अशोक अग्रवाल, आलोक आर्य, मनोज शर्मा, नितिन गोयल और ऋषभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें