फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान में लगी भीषण आग, तीसरी मंजिल पर लपटों में घिरी बुजुर्ग महिला; बचाने पहुंचे युवक भी फंस गए

Tue, 13 May 2025 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 लॉयर्स कॉलोनी स्थित एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तीसरी मंजिल पर बुजुर्ग महिला आग की लपटों में घिर गई। उसे बचाने के लिए पहुंचे दो युवक भी फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को रेस्क्यू किया। 
विज्ञापन
लोगों को बचाते दमकलकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र के लॉयर्स कॉलोनी में लगी आग में मकान की तीसरी मंजिल पर बुजुर्ग महिला फंस गई। उन्हें बचाने पहुंचे दो युवक भी फंस गए। दमकल की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। सोमेंद्र ने बताया कि उनके मकान के पिछले हिस्से में तीसरी मंजिल पर उनकी मौसी दया गुप्ता अकेली रहती हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब 11:10 बजे वह घर पर कुछ काम कर रहे थे। घर की पिछले हिस्से की दूसरी मंजिल से धुआं उठता देख वह घबरा गए।
विज्ञापन


 

छोटे भाई मोनेंद्र के साथ वह मौसी को बचाने तीसरी मंजिल पर पहुंच गए। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। वह लपटों में घिर गए। उन्होंने शोर मचाया। उनकी पत्नी दीपक अग्रवाल ने अन्य परिजन की मदद से सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। 




 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर 90 वर्षीय दया गुप्ता, सोमेंद्र अग्रवाल और मोनेंद्र अग्रवाल को खिड़की से बाहर निकला। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां लगीं। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि मकान की दूसरी मंजिल पर कबाड़ का सामान भरा हुआ था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें