फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश पर भारी आस्था...जैतपुर में सिद्धचक्र विधान के लिए निकली घटयात्रा

विज्ञापन
बाह: जैतपुर के भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक विधान से पहले निकाली गई घटयात्रा
विज्ञापन
बाह/बटेश्वर। जैन धर्म के 22वें तीर्थंकरभगवान नेमिनाथ का जैतपुर में सोमवार को मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया गया। सुबह बारिश के बीच सिद्धचक्र महामंडल विधान के लिए घटयात्रा निकाली गई। सौभाग्य महेश कुमार, प्रताप जैन, गौरव जैन परिवार को मिला। घटयात्रा में कलश लेकर निकले जैन श्रद्धालुओं की आस्था बारिश पर भारी पड़ी।
विज्ञापन

8 दिन तक चलने वाले अनुष्ठान के बारे में जयपुर के सम्मेद जैन शास्त्री ने बताया कि सिद्धचक्र महामंडल विधान आत्मशुद्धि एवं पापों के नाश के लिए प्राचीन, पवित्र विधान है। मोक्ष कल्याणक महोत्सव में भगवान नेमिनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाया, अभिषेक, पूजन और शांतिधारा के बाद नेमिनाथ विधान का आयोजन हुआ। इस दौरान मनोज जैन, राहुल जैन, मुकेश जैन, ऋषभ जैन, भोले जैन, नीरज जैन, बंटू जैन, प्रिंस जैन, गोल्डी जैन, संजय जैन, विनोद जैन, सीता जैन, विनाका जैन, बबीता जैन रहीं। वहीं, बाह के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान नेमिनाथ के कल्याणक महोत्सव मनाया गया। राकेश कुमार, उमेश कुमार, गौरव, रजत जैन को श्रीजी को विराजमान करने का और निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य सुबोध जैन, मोहित जैन रपरिया को मिला। इस दौरान विनोद कुमार, मनीष जैन रावत, हृदय मोहन, संजय जैन, रेनू जैन, मीनू जैन, सारिका, अनीता, रानी, मधू, शारदा, संजू आदि रहीं। संवाद
वहीं, श्री शौरीपुर (बटेश्वर) दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में भगवान नेमिनाथ के गर्भ एवं जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम में आगरा, फिरोजाबाद, सिरसागंज, करहल, मैनपुरी, बाह, जैतपुर, कानपुर, दिल्ली और फरीदाबाद समेत कई शहरों से बड़ी संख्या में भक्तगण पधारे। क्षेत्र कमेटी एवं लमचू महासमा समिति के सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें