फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: टर्न स्टाइल गेट से भी नहीं मिल रही सहूलियत, पर्यटकों को खाने पड़ रहे धक्के

Mon, 17 Feb 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
टिकट खिड़कियों पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 30 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पर्यटकों को पहले टिकट खिड़की पर जद्दोजहद करनी पड़ी। इसके बाद प्रवेश द्वारों पर धक्के खाने पड़े। भीड़ का दबाव बढ़ने से टर्न स्टाइल गेट पर भी व्यवस्थाएं फेल रहीं।  
विज्ञापन


ताजमहल पर रविवार को सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ का आना शुरू हो गया। दोपहर दो बजे तक दोनों गेटों पर पर्यटकों की लंबी कतारें लग गईं। पूर्वी गेट की टिकट खिड़की पर शून्य कीमत के टिकट लेने और टोकन के लिए भारतीय पर्यटकों की लाइनों में मारामारी मची हुई थी। 

विदेशी टिकट खिड़की पर गाइड और टूर आपरेटर अपने ग्रुपों के टिकट के लिए लाइन में लगे हुए थे। दिल्ली से आए अचिंत्य कुमार ने बताया कि यहां टिकट खिड़की पर एक घंटे से खड़े हैं, लेकिन मारामारी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक हुए परेशान

गुरुग्राम के राघव भी परेशान थे, वह दो बच्चों का टिकट लेना चाहते थे। इसी तरह के हालात पूर्वी गेट पर टर्न स्टाइल गेट पर लगी लाइनों में खड़े पर्यटकों के थे। कोलकाता के बेंजामिन ने बताया कि वह 45 मिनट से टर्न स्टाइल गेट के पास खडे़ हैं। 

एएसआई के कर्मचारी चार की जगह दो डीएफएमडी का प्रयोग कर रहे थे। इस कारण लाइनों में लगना पर्यटकों की मजबूरी बन गया था। रविवार को टिकट खिड़कियों से 22351 टिकटों का विक्रय किया गया। इनमें आनलाइन विक्रय किए गए टिकट शामिल नहीं हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें