फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2022: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बिखरी आस्था की अद्भुत आभा, कान्हा के जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

Fri, 19 Aug 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश-विदेश से लाखों की संख्या में भक्ति मथुरा पहुंचे। सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ रही। कान्हा के जन्मोत्सव पर भक्त भक्ति में सरोबार होकर झूमे। हर कोई कृष्ण कन्हाई का स्वागत करने के लिए आतुर दिखाई दिया। रात 12 बजे जैसे ही कन्हैया का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गया। इससे पूर्व शाम होते ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि कान्हा के स्वागत में जगमगा उठा। मंदिर में भव्य रूप से सजावट की गई। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भजनों के बीच राधे-राधे के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी की धूम रही। प्रात:काल जन्माष्टमी पर मंगला के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के पंचामृत अभिषेक और शृंगार के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी की व्यवस्था अलग-अलग मंदिरों से की गई।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भव्य रूप से सजाया गया। शाम होते ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मंदिर में प्रवेश के बाहर भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए लाखों भक्तों मथुरा पहुंचे हैं। जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही करीब 10 लाख भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए।

4 of 5
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचकर कन्हैया के दर्शन किए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में राधाकृष्ण की पूजा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारागार रूप में सजाया गया गर्भगृह - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह को कारागार के रूप में सजाया गया है। गर्भगृह में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को द्वापरकालीन लीला का आभास हो रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें