फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर पुल आखिर कैसे झेल पाएगा भारी वाहनों का दबाव

Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अंबेडकर पुल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 अंबेडकर पुल के बंद होने से भारी वाहनों का दबाव जवाहर पुल पर बढ़ जाएगा। सवाल उठता है कि जवाहर पुल भारी वाहनों का दबाव झेलने में कितना सक्षम है, क्योंकि दो माह पहले ही पुल की मरम्मत हुई है। इसके बाद भी पुल का ऊपरी हिस्सा जर्जर हालत में है।
विज्ञापन

बता दें, अंबेडकर पुल पर सोमवार की रात से काम शुरू होने के बाद से शहर में फीरोजाबाद, एटा और हाथरस से प्रवेश करने वाले भारी वाहन जवाहर पुल से होकर गुजरेंगे। दो माह पहले जवाहर पुल का मध्य भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। लगातार भारी वाहनों के दबाव और रखरखाव के अभाव में पुल की बियरिंग टूट गई थी। पुल के बीच में छह इंच की दरार आ गई थी। इसके कारण पुल पर एक पखवाड़े तक भारी वाहन बंद रखकर मरम्मत की गई थी। एनएचएआई ने पुल के तीन हिस्सों की नौ बियरिंग बदलवा दी थीं, लेकिन इसके बाद पुल के ऊपरी हिस्से की सड़क को नहीं बनाया गया था। इसके कारण पुल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त है। कई जगह सरिया निकल आई हैं। अंबेडकर पुल के बंद होने से जवाहर पुल पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। उधर, वाटर वर्क्स पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के कारण लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें