फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कैसे मिले कार्डधारकों को कैश, एटीएम रहते हैं खाली

Mon, 18 Sep 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बे में लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए विभिन्न बैंकों की ओर से एटीएम लगाए गए। इन एटीएम में कैश नहीं होता या फिर एटीएम ही खराब रहते हैं। जिससे एटीएम कार्ड धारकों को दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन



कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक का एटीएम अधिकांश समय खराब ही रहता है। जब लोग एटीएम पर पहुंचते हैं और खराब होने का मैसेज पाकर निराश होकर वापस हो जाते हैं। बैंकों की छुट्टी के दिन भी एटीएम में कैश न होने की समस्या रहती है। शादी विवाह, किसी के बीमार पड़ने पर अथवा अन्य जरूरत कार्य के लिए यदि रुपयों की जरूरत हो तो एटीएम में कैश न होने से दिक्कतें होती हैं। लोगों को एटीएम के पास पहुंचने पर मायूसी होती है। शाखा प्रबंधक से शिकायत पर भी कोई लाभ नहीं हुआ है। कार्ड धारक नरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र, रहीस आदि ने लीड बैंक मैनेजर से समस्या निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें