मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में नालों के ऊपर दो सैकड़ा से अधिक मकान बन गए। नगर पालिका को इसकी जानकारी भी नहीं हुई। दशकों से बने इन मकानों की अब नगर पालिका को याद आई है। इस पूरे मामले में नगर पालिका की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है।
वर्षों से कई जगह नालों पर अवैध तरीके से मकान और दुकान का निर्माण चल रहा है। नगर के प्रमुख नालों पर अतिक्रमण होने से कई मोहल्लों में बरसात के समय जलभराव हो जाता है। नगर के मोहल्ला वंशीगोहरा, खरगजीत नगर, नटराज होटल बाली बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, कचहरी रोड, बीएसए कार्यालय के पीछे आदि स्थानों से से होकर गुजरने वाले नालों पर पूरी तरह से मकान और दुकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है।