फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नदीम में बिजली गिरने से मकान ध्वस्त, महिला घायल

विज्ञापन
नदीम में आकाशीय बिजली गिरने से मकान ध्वस्त, महिला घायल - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लादूखेड़ा। सैंया थाना क्षेत्र के गांव नदीम में शुक्रवार शाम बिजली गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। मकान में मौजूद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना शाम करीब 6.30 बजे की है। गांव नदीम निवासी राजेश काम से गए थे। घर में ममता देवी थीं। तभी बिजली मकान पर गिरी, जिससे दो कमरो की छत भरभराकर गिर पड़ीं। मलबे में दबने से ममता देवी (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग ममता को मलबे से निकाल कर निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

टिनशेड गिरने से युवक और महिला घायल
बाह। क्रांतिनगर जरार के कंबोद सिंह अपने टिनशेड के नीचे सो रहे थे। शुक्रवार तड़के 4 बजे भरभराकर गिरे टिनशेड के मलबे में कंबोद सिंह दब गए। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन और पड़ोसियों ने मलबा हटा कर उनको बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल कंबोद ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। इधर शुक्रवार दोपहर 1 बजे बिजौली की उर्मिला देवी बारिश के दौरान छत से सामान उठाने गई थीं। पैर फिसलने से वह टिनशेड पर गिरीं। टिनशेड टूटने पर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें