किरावली उप गल्ला मंडी में शुक्रवार रात बरसात से मकान धरासाही चार कमरे एक गैलरी हुई धरासाही फो
किरावली। कस्बा किरावली की उप गल्ला मंडी में शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे हुई बारिश के दौरान रामवीर सिंह पुत्र रूपसिंह का मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मकान के चार कमरे और एक गैलरी पूरी तरह धराशायी हो गई, जबकि पूरे भवन में गहरी दरारें आ गई हैं। पीड़ित रामवीर सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी मिथलेश उसी कमरे में मौजूद थे। जैसे ही वे कुर्सी लेकर बाहर निकले, वैसे ही अचानक कमरे और गैलरी ढह गए, जिससे दोनों पति-पत्नी बाल-बाल बच गए। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और अपनी रिपोर्ट तहसीलदार किरावली को सौंप दी। वहीं, भाकियू (अमर) के जिला अध्यक्ष प्रदीप मुखिया ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।