फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंटोला में भरभराकर गिरी मकान की छत...मच गई अफरातफरी, मलबे में दबा युवक; पुलिस ने किया रेस्क्यू

Mon, 10 Nov 2025 05:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के मंटोला के ढोलीखार में सोमवार को एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी पड़ी। एक युवक मकान के मलबे में दब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला। 
 
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़ृ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मंटोला के ढोली खार में सोमवार शाम एक भवन की छत गिर गई। मलबे में दबकर बिजली मिस्त्री घायल हो गया। वह फिटिंग का काम कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी और तीसरी मंजिल पर रह रहे मकान मालिक के परिवार को निकाला। इसके बाद जर्जर होने का लाल निशान लगाकर भवन को खाली करा दिया है।
विज्ञापन


ढोली खार निवासी खलील और शानू दो भाइयों का तीन मंजिला भवन है। पहली मंजिल पर जूते का कार्य होता है। दूसरी और तीसरी पर दोनों का परिवार रहता है। घटना शाम लगभग 4:30 बजे की है। मकान की पहली मंजिल पर मंटोला के टीला नंदराम निवासी राजकुमार बिजली फिटिंग का कार्य कर रहे थे। उन्होंने दीवार में सुराख करने के लिए ड्रिल मशीन चलाई। उसकी धमक से पहली मंजिल की छत गिर गई।

गनीमत रही छत के उस हिस्से वाले कमरे में कोई नहीं था। मलबा राजकुमार के ऊपर गिरा। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। धूल का गुबार भर जाने से थोड़ी देर बाद लोग मकान के अंदर जा सके। पुलिस को सूचना दी। मलबे से दबे राजकुमार कराह रहे थे। लोगों ने मलबा हटाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंच गई। करीब 20 मिनट बाद उन्हें बाहर निकाल लिया गया। सिर और पैर चोट की वजह से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मकान काफी पुराना होने के कारण जर्जर हालत में है। घायल को अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मकान को लाल निशान लगाकर खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें