फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख रुपये में बिकी सहारनपुर की श्यामा घोड़ी

विज्ञापन
ासगंज के सोरों में एक लाख रुपये में बिकी श्यामा घोड़ी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी के वार्षिक शिवराज पशु मेला में अच्छी नस्ल के घोड़े- हाथी आए हुए हैं। दूर-दूर से पशु प्रेमी और शौकीन इनकी खरीददारी कर रहे हैं। शनिवार को सहारनपुर से आए श्मशाद की श्यामा घोड़ी एक लाख रुपये में बेची गई। श्यामा को गंगीरी के राजेश ने खरीदा।
विज्ञापन

मेले में बरेली से आए व्यापारी राज के घोड़े मार्शल व हाथी आकर्षण का केंद्र बने हुुए हैं। यह कद काठी में काफी ऊंचे व खूबसूरत हैं। दस दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए आयोजकों द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यापारियों के ठहरने व पेयजल आदि की व्यवस्थाएं मेले में हैं।
जनरेटरों के द्वार प्रकाश का प्रबंध किया है। मेले में अब तक लाखों रुपये का कारोबार हो चुुका है। प्रबंधक राव मुकुलमान सिंह ने बताया कि शिवराज पशुुुु मेले में पशुुु व्यापारियों का सम्मान व रात्रि में आदर्श रामलीला मंडल बदायूं द्वारा संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 9 दिसंबर को विशाल निशुुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें