हॉ स्पॉट आनंद वाटिका के बैरियर का निरीक्षण करते सीओ सदर रमेश तिवारी।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। हॉटस्पॉट आनंद वाटिका कॉलोनी की गतिविधियों पर नजर ड्रोन से रखी जा रही है। आनंद वाटिका और आसपास के इलाके को सील करने के बाद बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद की गई है। बुधवार को सीओ सदर ने सील इलाके आनंद वाटिका और मुनियार में बैरियरों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
तीन दिन पूर्व आनंद वाटिका में मॉरीशस की मामी-भांजी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इससे आनंद वाटिका और आसपास के इलाके में खलबली मच गई थी। आनन-फानन में दोनों को आईसोलेशन में भर्ती करा दिया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने आंनद वाटिका समेत आसपास का एरिया सील कर दिया था। बुधवार को हॉट स्पॉट आनंद वाटिका और मुनियार में बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी सीओ सदर रमेश तिवारी ने परखी। सभी को मुस्तैदी के संग सख्ती बरतने के निर्देश दिए। गांव मुनियार और आनंद वाटिका में जरूरत की वस्तुएं लोगों को उपलब्ध कराईं।