फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लेनदेन के विवाद में होटल कारीगर की पीटकर हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Dec 2022 09:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एटा के जलेसर का रहने वाला युवक गोवर्धन के एक होटल में तंदूर बनाने का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह कमरे पर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में मंगलवार सुबह होटल कारीगर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कारीगर काम कर अपने कमरे पर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

 
एटा के जलसेर निवासी पुरुषोत्तम (30) 10 वर्ष से गोवर्धन में अशोका होटल पर तंदूर रोटी बनाने का काम करता था। मंगलवार सुबह पुरुषोत्तम होटल से काम कर घर लौट रहा था। आरोप है कि गोवर्धन-सौंख बाईपास मार्ग पर जैसे ही पुरुषोत्तम पहुंचा, तभी उसे राजेश निवासी जलेसर एटा सहित अन्य दो व्यक्तियों ने घेर लिया। आरोपियों ने रुपये के लेनदेन को लेकर उसे बेरहमी से पीटा। 

सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि

उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी राधे देवी ने हरिओम, राजेश निवासी जलेसर सहित तीन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि होटल कारीगर पर कमरे पर लौटते समय नामजद व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें