फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की हनक पर एडीए ने लगाई सील

Mon, 15 May 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सील लग गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की सरकार में सत्ता की हनक में दिखाकर नियमों को ताक पर बनाए होटल जोधा द ग्रेट पर आखिरकार सील लग गई। सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने होटल के सभी चारों फ्लोर सील कर दिए। इसके अलावा सिकंदरा स्मारक के सामने स्थित होटल राज पैलेस के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुई टीम ने न्यू शाहगंज में एक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया है। 
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी निवासी भूपेंद्र यादव ने आगरा विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना गुरु तेग बहादुर कालोनी के रिहाइशी भूखंड नंबर एक और दो को जोड़कर होटल जोधा द ग्रेट का निर्माण कर लिया था। इसमें पिंड बलूची रेस्टोरेंट भी संचालित था। यह भूखंड संरक्षित स्मारक पत्थर घोड़ा के प्रतिबंधित दायरे में था, बावजूद इसके निर्माणकर्ता ने पुरातत्व विभाग की एनओसी भी नहीं ली थी। 

प्राधिकरण ने भी निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी किया था लेकिन भूपेंद्र सिंह यादव समाजवादी पार्टी में अपने रसूख के चलते किसी परवाह नहीं की और एडीए के अधिकारियों की आंखों से अवैध रूप से चार मंजिला होटल तन गया। बाद में कुछ दबाव आया तो भवन को हेल्थ क्लब दिखाकर कंपाउंड कर लिया गया। मामले की शिकायतें लगातार हो रही थीं। पुरातत्व विभाग की ध्वस्तीकरण के आदेश जारी चुका था। 
विज्ञापन


इधर सरकार भी बदल गई। निर्माणकर्ता ने होटल बंद कर दिया और शासन में गुहार लगाई। तीन दिन टीम बिना कार्रवाई करके लोट गई। शासन ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की। लग रहा था इस बीच भूपेंद्र सिंह यादव कोर्ट से स्टे ले आएगा लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद वह होटल पर सील लगने से नहीं रोक पाया। सोमवार को एसीएम श्यामलता आनंद और एडीए के अपर सचिव बाबू सिंह के नेतृत्व में होटल की सभी चारों को मंजिलों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता पंकज शर्मा, एसपी सिंह, अवर अभियंता एसपी यादव, मनोज राठौर, राजीव गोविंद, राजेंद्र शर्मा, थाना सिकंदरा का पुलिस फोर्स मौजूद रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें