फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजगंज में सील होंगे घरों की जमीन पर बने होटल, एम्पोरियम

Wed, 18 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सील होंगे घरों की जमीन पर बने होटल, एम्पोरियम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ताजगंज के बंसल नगर से शुरू होगी एडीए की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

. एडीए ने दर्जनभर लोगों को भेजे नोटिस

. इस सप्ताह के अंत तक का दिया समय

 ताजगंज क्षेत्र को अवैध निर्माणों से मुक्त कराने की कवायद शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत फतेहाबाद रोड स्थित बंसल नगर से हो रही है। यहां रिहायशी भूखंड पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी की जा रही है। इसमें तमाम होटल और एम्पोरियम शामिल हैं। इनको नोटिस जारी कर दिया गया है।
बंसल नगर में अवैध निर्माण के संबंध में यहीं के निवासी रवि आनंद ने पिछले दिनों शासन में शिकायत की थी। इसकी जांच आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को दी गई। विभाग ने इस क्षेत्र में भौतिक सत्यापन कर ऐसे तमाम निर्माणों को चिह्नित कर लिया है। रिहायशी के लिए आवंटित भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। ऐसे दर्जनभर लोगों को 11 मई को नोटिस भी भेजे जा चुके हैं। इन सभी को इस सप्ताह के अंत का समय दिया गया है। इसके बाद भू उपयोग के विरुद्ध निर्माणों को सील किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में एडीए ने ताजगंज में मानचित्र के विपरीत निर्माणों करने पर कई निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको दिया नोटिस
. संतोष व बजरंग माहेश्वरी, प्लाट संख्या 59, 60 व 61
. शरद अग्रवाल, प्लाट संख्या 44 ए व 44 बी
. महेंद्र गुप्ता, प्लाट संख्या 43
. मोहम्मद अदीम, प्लाट संख्या 42
. धर्मेंद्र राजपूत, प्लाट संख्या 39
. वीरेंद्र अग्रवाल, प्लाट संख्या 40, 41 व 63

इस नाम से संचालित हो रहे प्रतिष्ठान
रमन हैंडीक्राफ्ट, होटल आइडिया इन, होटल डीलक्स, होटल फेम कैफेल, हैंडीक्राफ्ट मार्बल इंडस्ट्री, होटल वीरेन कैफीटेल, वीरेन होलीडे होम

सत्ता के दबाव में रुक जाती है कार्रवाई
गौरतलब है कि ताजगंज क्षेत्र में तमाम प्रतिष्ठान नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं। इनमें से अधिकांश पर सत्ताधारी लोगों का हस्तक्षेप है। ऐसे में इस क्षेत्र में कार्रवाई करना मुश्किल हो जाता है। नोटिस मिलते ही सत्ताधारी दल से जुड़े लोग दबाव बनाने लगते हैं और कार्रवाई को अंजाम तक नहीं पहुंचने देते। 

शासन में की गई शिकायत के बाद बंसल नगर में भू उपयोग की जांच कराई गई थी। इसमें कई मामले सही मिले हैं। इनको नोटिस भेजे जा गए हैं।
- सोनी, एई, एडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें