फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल के बाथरूम में मिला कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका

Mon, 13 Jul 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टूंडला। एटा रोड स्थित होटल में कार्यरत एक कर्मचारी रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में होटल के बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद के गांव महाराजपुर निवासी गुलशन (36) एटा रोड स्थित वीएस होटल में बर्तन साफ करने का काम करता था। वह कुछ दिन पहले होटल से काम छोड़कर घर चला गया था। 10 दिन पहले दोबारा होटल पर काम करने के लिए लौट आया था। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब वह होटल के अलग से बने बाथरूम में पड़ा मिला। होटल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सीएचसी लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। होटल में कर्मचारी की मौत होने पर पुलिस ने फाेरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि गुलशन अविवाहित था। उनका आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया का कहना है कि मौत किस कारण हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें