फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, ढाबे बंद होने से डेयरी उद्योग प्रभावित, सस्ता हुआ दूध, पनीर, मावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के कारण डेयरी उद्योग भी खासा प्रभावित हुआ है। होटल, ढाबे बंद होने के कारण पनीर, दूध, मावा के दाम घट गए हैं। क्योंकि घरों में भी लोग पनीर, मावा खरीदने से बच रहे हैं। डेयरी संचालकों की मानें तो हाल में डिमांड घटने के कारण दूध की गुणवत्ता में भी सुधार आया है। लॉकडाउन के कारण पूरा देश बंद हैं। होटलों बंद होने से पार्टियां भी नहीं हैं। वाहन न चलने के कारण हाइवे पर ढाबे भी बंद हो गए हैं। लोग बाहरी चीज खाने से बच रहे हैं। शादी समारोह भी नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे मे दूध, पनीर और मावा की आवक घट गई है। शिकोहाबाद के गोपाल डेयरी संचालक शोभित गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में डेयरी उद्योग बहुत प्रभावित हुआ है। मावा 240 रुपये किलोग्राम था, अब 200 किलो ग्राम बढ़ा है। पनीर 260 रुपये किलो से 240 और दूध के दाम 48 से 40 रुपये हो गए हैं। देसी घी 440 रुपये किलोग्राम हो गया था। जबकि यह 460 रुपये किलो के भाव में बेचा जा रहा था। वहीं, वैभव डेयरी के संचालक धर्मेंद्र गोपाल वासलस ने बताया कि दूध के दाम 40 रुपये हो गए है। पनीर भी 220 रुपये किलो हो गया है। उन्होनें बताया कि गांवों से दूध की गुणवत्ता बहुत अच्छी आ रही है। क्योंकि दूध अधिक है और आपूर्ति घट गई है। होटलों में पनीर की सप्लाई अत्यधिक होती थी। जो अब बिल्कुल बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें