फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुये स्वेच्छा से सहयोग देेने वालों के लिए भारतीय स्टेट बैंक का बैंक खाता सं0 11559498112 आईएफएससी कोड एस.बी.आई.एन. 0004052 जारी करते हुये दान दाताओं से अपील की है कि वह स्वेच्छा से आगे आकर अपनी सामथ्र्य अनुसार धनराशि दान करें। उन्होंने कहा है कि इस मानवीय त्रासदी के समय देश के प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि इस चुनौती से निपटने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दें। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों से पुनः अपील की है कि जो व्यक्ति इस त्रासदी से निपटने के लिए सहयोग करना चाहता है कि तो वह दिये गये बैंक खाते में धनराशि चैक, ड्राफट, आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दान दाताओें से प्राप्त धनराशि का उपयोग कोरोना वाइरस से संक्रमित व्यक्तियों के चिकित्सकीय उपचार व उससे संमबन्धित अन्य आवश्यक कार्याें पर किया जायेगा।