फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी ठीक से नहीं पहनने पर टोका तो एसएसपी से भिड़ गया पुलिसकर्मी

Tue, 03 Sep 2019 11:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा पुलिस लाइन में यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक में एसएसपी की एक एचसीपी से तकरार हो गई। एसएसपी ने उसे वर्दी ठीक से नहीं पहनकर आने के लिए टोका था। अधिकारी की भाषा पर आपत्ति जाहिर करते हुए एचसीपी ने भी जवाब देना शुरू कर दिए। इस पर एसएसपी ने आदेश देकर कर्मचारियों से एचसीपी को बाहर निकलवा दिया। बाद में बैठक भी खत्म कर दी गई। इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस विभाग में चर्चा है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में सोमवार को एसएसपी बबलू कुमार ने यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक रखी थी। इसमें टीआई, एचसीपी और सिपाही आए थे। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर बात की जानी थी। इसमें एसएसपी कर्मचारियों की वर्दी भी चेक करने लगे।

सूत्रों ने बताया कि पहले टीआई को मोटे पेट को लेकर टोका। उनसे कहा कि फिट क्यों नहीं रहते हो। पेट निकलता ही जा रहा है। इसके बाद एक सिपाही से नेम प्लेट ठीक नहीं होने पर लताड़ लगाई। इसके बाद एक एचसीपी की टोपी टेढ़ी लगी थी। वर्दी भी ढीली थी। इस पर उससे भी कहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने लगाया यह आरोप

एचसीपी का आरोप है कि एसएसपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पर विवाद बढ़ने लगा। अधिकारी और कर्मचारी के बीच विवाद होता देखकर सभी सन्न रह गए। अनुशासनहीनता पर एचसीपी को बाहर जाने के लिए बोला गया, लेकिन वह नहीं गए। इस पर कुछ कर्मचारियों ने उसे खींचकर बाहर निकाल दिया। बाद में एसएसपी भी मीटिंग खत्म करके चले गए।

एसएसपी और एचसीपी के बीच हुई तकरार की चर्चा पूरे विभाग में है। एक तरफ कर्मचारी इसे अनुशासनहीनता बता रहे हैं तो दूसरी तरफ अधिकारी के व्यवहार पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें