फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल को किया बदनाम, पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 20 Jul 2025 10:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

डिस्चार्ज के समय इंश्योरेंस कंपनी ने एप्रूवल रद कर दिया। इस कारण मरीज के तीमारदार से बिल भुगतान के लिए कहा गया। मगर वे लोग बिल भरने के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने हाॅस्पिटल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शांति वेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में दुष्प्रचार करने में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाॅस्पिटल प्रबंधन ने भाजपा के पूर्व नेता ललित गौतम और उसके भाई ओम गौतम को नामजद किया है। आरोप है कि छह दिन पहले हाॅस्पिटल संचालक डाॅ. श्वेतांक प्रकाश के साथ गालीगलौज की गई थी।
विज्ञापन


मामला 8 जुलाई का है। शास्त्रीपुरम निवासी दिलीप गौतम को शांतिवेद इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। दिलीप के पैर की हड्डी का ऑपरेशन होना था। उन्होंने चिकित्सक से बात की। उनका एक हेल्थ इंश्योरेंस था। इस पर अस्पताल के कर्मचारियों ने बीमा कंपनी को अप्रूवल के लिए ईमेल भेजा। क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी ने प्री-एप्रूवल दे दिया। इसके आधार पर अस्पताल में उपचार शुरू हो गया। बिल 80,437 रुपये था। 

हाॅस्पिटल मैनेजर ऑपरेशन जसवंत जांसन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को डिस्चार्ज के समय इंश्योरेंस कंपनी ने एप्रूवल रद कर दिया। इस कारण मरीज के तीमारदार ओम गौतम से बिल भुगतान के लिए कहा गया। मगर वे लोग बिल भरने के लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने हाॅस्पिटल में हंगामा कर दिया। इसके बाद भाजपा के पूर्व नेता ललित गौतम पहुंच गए। आरोप है कि वह संचालक डाॅ. श्वेतांक प्रकाश के चैंबर में घुस गए। गालीगलौज की। धमकी देने लगे। भुगतान करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


सिकंदरा थाने के हस्तक्षेप के बाद 50 हजार रुपये देने को तैयार हुए। मगर, मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद हाॅस्पिटल को बदनाम करना शुरू कर दिया। फेसबुक पर अस्पताल के खिलाफ पोस्ट डालने लगे। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हाॅस्पिटल प्रबंधन की तहरीर पर ललित गौतम और ओम गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हाॅस्पिटल प्रबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम को भी पत्र भेजकर दुष्प्रचार करने वाली सामग्री हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें